सिद्धार्थ नगर – प्रधान पति पर हमला, मौके पर पहुंचती पुलिस आरोपी पहले ही फरार

गुरु जी की कलम से
बढ़नी सिद्धार्थनगर
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के घरुआर गांव के ग्राम प्रधान के पति राधेश्याम शर्मा के साथ गुरुवार शाम को ब्लाक मुख्यालय गेट पर डढ़उल निवासी एक व्यक्ति द्वारा दूसरी बार ईट व लात घुसो से हमला कर दिया गया। प्रधान पति ने अपनी जान बचाकर चौकी पुलिस को सूचना दी पुलिस को आते देखकर आरोपी फरार हो गया।
प्रधान प्रति राधेश्याम शर्मा ने पुलिस चौकी पर
। प्रार्थना पत्र देकर बताया की गुरुवार को बढ़नी ब्लाक मुख्यालय से बाइक से बाहर निकल रहे थे की गेट पर शेष राम पुत्र राम करन निवासी डढ़उल थाना ढेबरुआ द्वारा ईट से हमारे उपर हमला कर दिया जिससे बाइक हमारा टूट गया और गाली देते हुए लात घुसो से हमारे उपर हमला कर दिया गया। जिससे कमर व सर पर चोट लगी हुई है। आरोपी द्वारा धमकी दी गई की अगर कही शिकायत किये तो गला काट देंगे।
बताते चले की गत दिनों आरोपी द्वारा प्रधान पति पर हमला किया गया था जिसकी शिकायत पर धारा 323, 504 और 506 के तहत ढेबरुआ पुलिस मुकादमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही थी।