अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि, सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में बढ़नी मालगोदाम तिराहे पर जुटे सैकड़ों लोग

गुरु जी की कलम से
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)।

अहमदाबाद में हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश हादसे में जान गंवाने वालों की याद में शुक्रवार को बढ़नी मालगोदाम तिराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी सुनील अग्रहरि ने किया।

सभा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता जुटे और शोक व्यक्त किया। सभी ने दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। राजू शाही , सभासद निजाम अहमद , रवि अग्रहरि व अनिल अग्रहरि आदि लोगों ने घटना को राष्ट्रीय क्षति बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम में सुनील अग्रहरि ने कहा “अहमदाबाद विमान हादसे में हुई दर्दनाक जनहानि ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है।
हम सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
यह महज एक हादसा नहीं, बल्कि असंख्य परिवारों के सपनों का टूटना है। बढ़नी की जनता इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदना से खड़ी है।

ऐसे क्षणों में हम सभी को एकजुट होकर मानवता का संदेश देना चाहिए। मैं सरकार से मांग करता हूं कि मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता दी जाए। हमारी श्रद्धांजलि केवल शब्द नहीं, बल्कि उनके प्रति हमारी ज़िम्मेदारी का प्रतीक है। ईश्वर इस विपत्ति में हम सभी को धैर्य और शक्ति प्रदान करें।”

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि , राजू शाही , गैंसरी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा , सभासद निजाम अहमद , अनिल अग्रहरि , रवि अग्रहरि , मसूद खान, सूरज सहित सैकड़ों की संख्या में जनता उपस्थित  रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक मौन प्रार्थना के साथ किया ।