पीस पार्टी कार्यकर्ता संम्मेलन में बोले डॉ अयूब पिछड़ा वर्ग मंहगाई अत्याचार का जीवन जीने को मजबूर
📅 Published on: October 25, 2022
उज़ैर खान बढ़नी / सिद्धार्थ नगर
पीस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को गनेशपुर चौराहे पर आयोजित हुआ। डॉ अयूब शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में रवानी लाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2024 के चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। प्रदेश और केन्द्र सरकार के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाला।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अय्यूब सर्जन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से पीड़ित है। बेरोजगारी ने लोगों को तबाह कर दिया है। प्रदेश की बीजेपी सरकार देश में धार्मिक उन्माद फैला रही है और मुल्क के एकता और अखंडता को तोड़ रही है। देशवासियों को असल मुद्दों से हटाकर सिर्फ जज्बाती मुद्दों में उलझाकर अपनी सियासी रोटी सेक रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक जितनी भी सेक्यूलर और संप्रादायिक सरकारें रही हैं, उन्होंने सिर्फ चुनाव से पहले लुभावने वादों की झड़ी लगाकर सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष हुसैन अहमद, विधानसभा अध्यक्ष सलाम चायवाला ,
पीस पार्टी जिला महासचिव मोहम्मद असलम जफर , ओबैद खान , तवरेज आलम , अलाउद्दीन , बकर खान ,अहमद भाई आदि उपस्थिति रहे।


