उसका बाजार – बैंकाक में दक्षिण एशियाई देशों को संबोधित करेंगे श्रीधर पाण्डेय

देवेंद्र श्रीवास्तव

सिद्धार्थ नगर! आगामी सप्ताह में बैंकाक में हो रहे दक्षिण एशियाई देशों के सम्मलेन में भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में सिद्धार्थ नगर के श्रीधर पाण्डेय संबोधित करेंगे| विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा टीबी, एचआईवी/ एड्स एवं मलेरिया के मुद्दे पर यह सम्मलेन आयोजित है जिसमे दक्षिण एशियाई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे|

जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने रवाना करते हुए बधाई दिया| उन्होंने कहा भारत सरकार के सदस्य के रूप अन्तराष्ट्रीय सम्मलेन में भागीदार होना अत्यंत गौरव का विषय है|

उल्लेखनीय है श्रीधर पाण्डेय एक सामाजिक संस्था, गौतम बुद्ध जागृति समिति के सचिव हैं और सिद्धार्थ नगर के उसका बाजार के मूल निवासी हैं|

स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार एवं ग्लोबल फण्ड के द्वारा गठित (इण्डिया-सीसीएम फॉर ग्लोबल फंड) के दूसरी बार सदस्य चुने गए हैं| इससे पहले 4 साल तक सदस्य रह चुके हैं पुनः वर्ष 2022 से 2025 तक कंट्री कोआर्डिनेशन मैकेनिज्म सदस्य के रूप में योगदान देंगे|