📅 Published on: March 12, 2023
निज़ाम अंसारी / इसरार अहमद
मिश्रोलिया सिद्धार्थनगर,चौधरी सुबास चंद्र ग्रामोदय इण्टर कॉलेज बुढ़नईया पकड़ी परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी| 
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डा० सतीश द्विवेदी ने कहा यह त्योहार एक भाईचारे का त्योहार है। सामाजिक समरसता का प्रतीक है होली | होली बहुत महत्वपूर्ण पर्व है सामाजिक समरसता भरी हुई है| 
छूवाछूत ईर्ष्या द्वेष को दरकिनार करते हुवे लोग एक दूसरे से मिलते हैं। दुश्मन को लगे लगाने का त्योहार है होली | पहले के समय से गांव में टोली चलती थी और टोली सबके घर आंगन में फाग वाली टोली फगुवा गाते थे। दोपहर तक फगुआ के बाद रंगों की होली खेली जाती थी जो बड़ी जानदार होती थी | 
समारोह को संबोधित करते हुवे अपना दल एस के जिलाध्यक्ष आत्मा राम पटेल ने सभी आगंतुकों को होली का बधाई देते हुवे कहा कि मैं अनिल बाबु के इस शानदार होली मिलन की प्रशंसा करता हूँ जिन्होंने इस समारोह में हर धर्म के लोगों को बुलाया क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों को एक साथ देखकर बहुत ख़ुशी हुई है | यह आयोजन हर वर्ष होते रहना चाहिए जिससे सभी लोग एक साथ एक छत के नीचे लोगों से एक दुसरे से मिलकर अपनी खुशियाँ बाँट सकें |
उन्होंने कहा कि अनिल बाबु का स्कूल कछार क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है अनिल को मैंने हमेशा एक कार्यकर्ता एक पदाधिकारी के रूप में हमेशा अपने कर्तव्यों पर खरे उतरते रहे हैं जनता के बीच अपनी और पार्टी की पहुँच बनाने के लिए मैं धन्यवाद देता हूँ | 
शोभनाथ चौधरी ने कहा इस त्योहार के द्वारा लोगों को आपसी सहमति एवं प्रीति से होली मनाना चाहिए।
इस दौरान आयोजक कर्ता अपना दल एस के अनिल कुमार चौधरी ने लोगों को होली मिलन समारोह की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए यहां पर उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मंटू चौधरी , अजय कुमार चौधरी, परशुराम जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल ,सुबास चंद्र चौधरी ,राजेंद्र गौतम, डल्लू , अतिउल्लाह ,श्यामलाल काली चरण , निलेश चौधरी , रिंकू चौधरी , राहुल मधेसिया , प्रधान सिरसिया राजा रामकिशन चौधरी पूर्व प्रधान घनश्याम गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि डबरा महमूद ग्राम प्रधान भट्ट मला ओम प्रकाश जयसवाल अपना दल जिला अध्यक्ष आत्माराम पटेल जी अपना दल प्रदेश महासचिव अनिल कुमार चौधरी जी ग्राम प्रधान अजय चौधरी जी
जोगिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिरीष चौधरी जी राम नाथ वर्मा जी श्यामू जी रामचंद्र कनौजिया जी अमरेंद्र चौधरी जी अश्वनी चौधरी जी पिंटू चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे |