📅 Published on: June 24, 2023
अभिषेक शुक्ला
शोहरतगढ़। स्थानीय तहसील क्षेत्र बाएफ कृतिम गर्भाधान सन्तोरा में बाएफ व एचडीएफसी बैंक के अंतर्गत 40 पशुपालकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से पशुपालको को वैज्ञानिक विधि से पशुपालन केे तरीके सिखाए गए। और अच्छी नस्लों के पशुओं को पालने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
पशुचिकित्सक डा. ए.के मिश्रा ने कहा कि जिले की जलवायु के अनुसार पशुओं की उन्नत नस्लें एवं उनके आवास की व्यवस्था और पोषण आहार की व्यवस्था होनी चाहिए। पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों एवं उनके उपचार के विषय में भी पशुपालकों को जानकारी दी गई। इस मौके पर पशुओं में विभिन्न टीकाकरण के बारे में किसानों को प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे पशुओं में होने वाली बीमारियों से बचाव कर सकें। वर्ष भर पशुओं का हरे चारे की उपलब्धता के लिए साइलेज बनाने पर जोर दिया गया, ताकि पशुओं को उच्च गुणवत्ता वाला चारा उपलब्ध हो सके। और पशुपालको को 80 प्रतिशत अनुदान पर विभिन्न प्रकार के योजनाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान केंद्र प्रभारी इंद्रेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य मुरली उपाध्याय, राजू उपाध्याय, उपेंद्र शुक्ला प्रहलाद यादव सहित आदि लोग रहे।