चौपाल कार्यक्रम में सांसद ने कहा गाँव की समस्या का समाधान गाँव में ही सुनिश्चित करवाना हमारी जिम्मेदारी

kapilvastupost

डुमरियागंज विधानसभा के विकासखंड खुनियांव के ग्राम सभा धोबहां व लटेरा में तथा विकासखंड डुमरियागंज के बायताल तथा जंगली पुर में मेरा माटी मेरा देश के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल रहे चौपाल में तहसीलदार नायब तहसीलदार खंड विकास अधिकारी सहित उस गांव के कर्मचारी भी मौजूद रहे इस योजना का उल्लेख करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि गांव की समस्या का गांव में ही समाधान होना चाहिए ताकि गांव के लोगों को दफ्तरों तक चक्कर न लगाना पड़े |

सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि हमारी सरकार की जो भी योजनाएं आयी चाहे वह सौभाग्य योजना के अंतर्गत कनेक्शन की बात हो या पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत हर घर में बिजली पहुंचाने की बात हो सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचा है ताकि आपको सरकार की योजनाओं के लिए कहीं जाना ना पड़े|

अधिकारी गांव में आकर उन योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचावे, चाहे उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन की बात हो या किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की बात हो जो पात्र हैं उनको योजनाओं का लाभ मिले कुछ ग्रामीणों ने आवास व वृद्धा पेंशन को लेकर सांसद से कहा अधिकारियों को निर्देश देते हुए सांसद ने कहा कोई भी गरीब सरकार की किसी भी योजनाओं से वंचित न रहे |

चाहे वह वृद्धा पेंशन हो विधवा पेंशन हो या आवास हो यदि वह पात्रता की श्रेणी में आता है तो उसे सरकार के सभी योजनाओं का लाभ दिया जाए उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा के मनोज मौर्या जिला पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र पांडे, प्रधान प्रतिनिधि राममूर्ति यादव मदन सिंह, विकास जायसवाल दिनेश सिंह, राजेश धर द्विवेदी, बालमुकुंद पांडे, अखिलेश मौर्या, शैलेंद्र सिंह, विजय अग्रहरी, वसीम रिजवी, अंकुर द्विवेदी, हरीश चौधरी, अमरनाथ त्रिपाठी यादि मौजूद रहे|