📅 Published on: August 21, 2023
अनिल कुमार
बढ़नी – रविवार को विश्व
हिंदू परिषद बजरंग दल जिला इकाई की बैठक सुभद्रनाथ कन्या महाविद्यालय सेवरा विकास खंड बढ़नी में संपन्न हुआ बैठक के मुख्य अतिथि बजरंग दल के प्रांत संस्कार रामायण प्रमुख अष्टभुजा दुबे रहे विशिष्ट अतिथि बजरंग दल के विभाग संयोजक विशाल सिंह सह संयोजक शिवाजी रहे।
बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप ने किया तथा संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सुधाकर ने किया बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने बताया कि संगठन के कार्यक्रम और कार्यकर्ताओं का सामंजस्य कैसे हो कैसे कार्यक्रम से कार्यकर्ता का निर्माण हो कैसे हम अपने को कार्यक्रम को गंभीरता से करते हुए कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय चेतना विकसित करे ।
और कैसे राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जाए । विभाग संयोजक विशाल सिंह जी ने संगठन पर जोर देते हुए बताया की आज भी सरकार के इतना व्यवस्था देने के बाद भी आज हमारी गौ माता सड़को पर घूम रही हैं इस पर भी हम लोगो को कार्य करना है सभी गौशालाओं पर जाकर उसकी स्थिति का पता लगाना अगर कहीं पर कमियां पाई जाती हैं तो प्रशासन से मिल कर उन पर कार्यवाही तय करवाएं सहसंयोजक शिवा ने बताया कि हिंदू समाज का संगठन कैसे हो कैसे अपने हिंदू समाज को संगठित किया जाए क्या क्या घटनाएं अपने हिंदू समाज के साथ घटी है और घट रही है।
सनातन संस्कृति को बचाए रखना और अपराजित हिंदू जाति अपराजेय कैसे रही । कैसे हमारे पुरखों ने विदर्मियो के लहू से भारत माता का शृंगार किया । कैसे अपने हिंदू बंधुओ वो किसी भी जाति वर्ग संप्रदाय का हिंदू हो उसके अंदर बहने वाला खून सनातन का है । हिंदू एक रहेगा भेद भाव को नही सहेगा ।
जिला मंत्री ने बताया कि कैसे संगठन के कार्यक्रम सुचारू रूप से समाज तक पहुंचाए और संगठन को कैसे मजबूत किया जाए और कैसे संगठन और समाज को एकीकृत किया जाए । अन्य कार्यक्रम की बारीक चर्चा की गई स्वामी श्रद्धा नंद जी की कार्यक्रम गीता जयंती दुर्गा पूजा जैसे सभी कार्यक्रम कैसे किया जाए । और सभी पदों के अमहत्व और जिम्मेदारी क्या होती पर विस्तृत चर्चा की ।
उपाध्यक्ष अजय प्रताप ने अपने संबोधन में कहा की हम सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र हित में जो कार्य हो वो हर कार्य करना है हिंदू समाज को एक करते हुए प्रखंड स्तर से लेकर खंड स्तर तक विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल का गठन करते हुए ग्राम स्तर पर समितियां बनानी है ।
और हिंदू समाज को एक करते हुए जो देशद्रोही तथा हिंदू विरोधी कार्य कर रहे हैं उनके खिलाफ प्रशासन का सहयोग लेते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता इन देशद्रोहियों को मुहतोड जवाब देने का कार्य करेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंग दल के प्रखंड संयोजक राधेश्याम पाल,विहिप प्रखंड उपाध्यक्ष मनीराम यादव ,शुभम जी रामदीन,शुभम,सचिन ,मनोजपांडेय,गुप्ता,प्रेमचंद,रमेश ,शिवांशु,हेमंत अग्रहरी,संजय अग्रहरी, सोनू यादव कुलदीप प्रजापति शिवरतन यादव अभिषेक साहू आदि उपस्थित रहे।