📅 Published on: August 22, 2023
प्रेम चंद गौड़
सिद्धार्थनगर – 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सारी पार्टियां बैठक मंथन कर रही है वहीं पीस पार्टी ने एक कदम आगे बढ़कर लोकसभा डुमरियागंज से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।
पीस पार्टी अध्यक्ष डा. अय्यूब ने कांग्रेस पार्टी को झटका देते हुए उनके कद्दावर नेता नौशाद आजम खान को अपनी पार्टी में शामिल करके पीस पार्टी की तरफ से लोकसभा डुमरियागंज का प्रत्याशी घोषित कर दिया।
डा. अय्यूब ने कहा कि कार्यकर्ताओं की पसंद उनकी मांग पर नौशाद आजम को डूमरियागंज लोकसभा सीट से सांसदी का चुनाव लडेंगे।
चुनाव में पार्टी की मजबूत स्थित के लिए कुछ क्षेत्रीय पार्टियां हैं उनसे एलायंस करने की कोशिश की जाएगी।