मिश्रौलिया – दुकान में आग लगने से लाखों का सामान हुवा राख मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

 नवरंगी प्रसाद यादव / मिश्रौलिया,बांसी

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम अशोगवां में एक घर में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया घटना लगभग तीन बजे की है ।

अशोगवा निवासी राजेन्द्र निषाद पुत्र सजन निषाद के घर में तीन दुकानें भी है जिससे उनके परिवार की रोजी रोटी चलती है रसोई गैस में आग पकड़ने से आग की लपटों ने दूकान को भी अपने जद में कर लिया जिससे लाखों का सामान जल कर राख हो गया |

अशोगवा गांव में गैस सिलिंडर के रिसाव से हुई इस आग लगी में आग का बड़ा गुबार बन गया जब तक ग्रामीण सहायता के लिए पहुंचते आग की बड़ी बड़ी लपटों ने सारा सामन स्वाहा कर दिया |

मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड और ग्रामवासियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा पहुंचकर नुकसान का आकलन किया गया।