मोहाना, सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा सहायता के क्रम में पिंक बूथ से पीड़ित महिलाओं को सुविधा सहायता के साथ कार्रवाई में आसानी होगी।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा नव निर्मित महिला पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया। इन पिंक बूथों पर महिलाओं की शिकायत दर्ज करने से लेकर उनके बैठने समेत सभी व्यवस्थाएं हैं।
पीड़ित या फरियादी महिलाओं के लिए वाश रूम, शिकायत कक्ष, प्राथमिक चिकित्सा की भी व्यवस्था है। फरियादी महिलाओं की शिकायतों का तुरंत निवारण व उन्हें सहायता दी जाएगी ।
किसी भी आपात काल की स्थिति में इन पुलिस पिंक बूथों की महिलाएं मदद ले सकती हैं । इन पिंक बूथ से महिलाओं को काफी सहूलियत होगी।
उन्होंने कहा कि पिंक बूथ महिलाओं को सशक्त बनाने कि दिशा में बड़ा कदम है । इसका मुख्य उद्देश्य कामकाजी महिलाओं और स्कूल लड़कियों को सुरक्षित माहौल देना है।
कार्यक्रम के दौरान अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर, जीवन त्रिपाठी थानाध्यक्ष मोहाना एवं थाना मोहाना के पुलिस अधिकरी,कर्मचारी व अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।