शिवनगर,डिडई,सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश में अपर पुलिस सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा थाना शिवनगर डिड़ई के कस्बा तिलौली में नव निर्मित महिला पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया।
इन पिंक बूथों पर महिलाओं की शिकायत दर्ज करने से लेकर उनके बैठने समेत सभी व्यवस्थाएं हैं। पीड़ित या फरियादी महिलाओं के लिए वाश रूम, शिकायत कक्ष, प्राथमिक चिकित्सा की भी व्यवस्था है।
फरियादी महिलाओं की शिकायतों का तुरंत निवारण व उन्हें सहायता दी जाएगी। किसी भी आपात काल की स्थिति में इन पुलिस पिंक बूथों की महिलाएं मदद ले सकती हैं। इन पिंक बूथ से महिलाओं को काफी सहूलियत होगी।
उन्होंने कहा कि पिंक बूथ महिलाओं को सशक्त बनाने कि दिशा में बड़ा कदम है । इसका मुख्य उद्देश्य कामकाजी महिलाओं और स्कूल लड़कियों को सुरक्षित माहौल देना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक शिवनगर डिड़ई एवं उप निरीक्षक विश्व मोहन राय, उप निरीक्षक अशोक चंद कौशिक,हेड कांस्टेबल शिवनारायण, कांस्टेबल जितेंद्र राजभर, कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल दीपक भारद्वाज, कांस्टेबल अवनीश कुमार, महिला कांस्टेबल प्रतिमा दुबे, महिला कांस्टेबल पारुल यादव आदि मौजूद रही।