विकास खंड बढ़नी के पचवूथ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खंड बढ़नी के पचवूथ  गांव मे ग्राम प्रधान की अध्यक्षता मे सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन प्राथमिक विद्द्यालय पर किया गया |

इस दौरान संकल्प यात्रा का ग्राम प्रधान और ब्लॉक कर्मचारी और अधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ने ग्रामीण क्षेत्र में चलाई जा रही भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान बी जे पी के युवा नेता विनीत कम्लापुरी ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को अपार जनसमर्थन मिल रहा जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि एक भी पात्र परिवार ऐसा नहीं छूटना चाहिए जिसको सरकारी योजना का लाभ न मिले। कार्यक्रम का आगाज स्वागत गीत से किया गया|

संकल्प यात्रा के दौरान पीएचसी बढ़नी की तरफ से स्टॉल लगाया गया जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा गरीब परिवारों को दवा वितरण किया गया।ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराई इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के आयुष डॉक्टर कमुनिटी हेल्थ ऑफिसर और एएनएम आदि उपस्थित रहे।

बाल विकास विभाग की तरफ से लगे स्टाल में जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य पर चर्चा की लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

जिसमें स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता व अनुदान से संबंधित जानकारी के साथ ही कृषि से संबंधित बीमा पॉलिसी के बारे में भी बताया था।

ब्लॉक कृषि इकाई रामसेवक ने बताया कि प्रमाणित बीज अनुदान गेहूं मटर और मसूर आदि के बीच की सब्सिडी रजिस्ट्रेशन के उपरांत उनके खेतों में भेजी जाती है।

ग्राम सचिव ने बताया कि लगभग सैकड़ो किसानों को सम्मान राशि मिल रहा है। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post