📅 Published on: February 4, 2024
Kapilvastupost
इटवा – कांग्रेस पार्टी द्वारा जनपद में चलाए जा रहे ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता संवाद एवं कार्यशाला कार्यक्रम के तहत आज़ खुनियांव ब्लाक के भैंसाही मे एवं इटवा में कांग्रेस कार्यालय पर ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता संवाद एवं कार्यशाला आयोजित किया। जिसमें खुनियांव एवं इटवा ब्लाक के न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि आप सभी लोग आज से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और गांव गांव जाकर हर बूथ पर दस-दस युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करें जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में देश में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बन सके ।
पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर तिवारी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान एवं निराश है । देश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और बड़ी आशा भरी नजरों से कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई एवं कांग्रेस सरकार बनना तय है।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव नादिर सलाम, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, खूनियांव ब्लाक अध्यक्ष मैनुद्दीन प्रधान, सुरेश शुक्ला, आसिफ रिज्वी, हयात खान, भीखुल्लाह, अताउल्लाह, राम सहाय, उमाशंकर, ज़माल अहमद, सफायत पूर्व प्रधान, सेतू प्रसाद, नियाज़, शमशुल हक सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित थे।