थाना कठेला – दोपहर को गायब हुवे बालक का रात में मिला शव , विधायक के पहल के बाद तेजी से जांच में जुटी पुलिस

Kapilvastupost

कठेला थाना अंतर्गत ग्राम पचपेड़वा निवासी बालक श्याम सुंदर उम्र 12 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम सुमेर दोपहर में अपने सागौन के बाग में घूमने गया था जहां से वह गायब हो गया । और देर रात खोजबीन के बाद झाड़ियों में उसकी लाश पतों से ढकी हुई मिली।

यह समाचार मिलते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया मामले की जानकारी शोहरतगढ विधायक विनय वर्मा को दी गई विधायक ने इस कृत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुवे कहा हमारे विधानसभा क्षेत्र के कठेला समय माता मंदिर थाना क्षेत्र के पचपेड़वा का रहने वाला 12 वर्षीय बालक श्यामसुंदर (पुत्र स्व.रामसुमेर) जो कि रविवार दोपहर दो बजे से अपने सागौन के बाग से गायब हो गया था।

उसके परिजन व गांव के लोग लगातार उस बच्चों को खोज रहे थे।रात लगभग साढ़े दस बजे उसकी लाश उसी बाग में सागौन के पत्तों से ढ़का हुआ मिला है। जैसे ही यह दु:खद सूचना मुझे मिला, मैंने तुरंत ही बस्ती रेंज के आईजी आरके भारद्वाज व कठेला समय माता थाने के थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह से बात कर इस अत्यंत निंदनीय व असहनीय घटना का खुलासा करने के लिए कहा और‌ हत्या के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी के लिए भी कहा।
मृतक बालक के पिता का देहांत पहले ही हो चुका है और मृतक बालक कक्षा चार में पढ़ रहा था।

घटना से आम क्षेत्र वासियों में रोष है कि दिन दहाड़े मौत का खेल खेलने वाले आखिर कौन हैं और क्यों यह घटना घटित हुई।

मामले की जानकारी लेने के लिए कठेला पुलिस से संपर्क करने की कोशिश गई थी पर cug नंबर पर बात नही हो पाए।