Skip to content

👍श्री राम जानकी मंदिर बर्डपुर में आयोजित हुई बैठक
👍हर हिन्दू विश्व हिन्दू महासंघ का कार्यकर्ता: प्रदेश मंत्री
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू महासंघ सिद्धार्थनगर की नगर पंचायत कपिलवस्तु की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बर्डपुर स्थित श्री राम जानकारी मन्दिर पर विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक प्रदेश मंत्री अधिवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी के निर्देशन में नगर पंचायत कपिलवस्तु कार्यकरिणी का गठन किया गया|
जिसमें अर्जुन मद्धेशिया को नगर अध्यक्ष, आकाश मोदनवाल को नगर महामन्त्री, सन्तोष अग्रहरि को संयोजक, सत्य प्रकाश मद्धेशिया को नगर कोषाध्यक्ष, दीपक चौरसिया को नगर उपाध्यक्ष, राजा उमर वैश्य को नगर उपाध्यक्ष, अनूप चौरसिया को नगर उपाध्यक्ष, मोहित गुप्ता को नगर मंत्री, रजत जायसवाल को नगर मंत्री, विवेक चौरसिया को नगर मंत्री, संजय गुप्ता को नगर संरक्षक, शास्वत मिश्रा को नगर संगठन मंत्री, अजय अग्रहरि को नगर मीडिया प्रभारी, अवधेश वर्मा को नगर सचिव, विकास अग्रहरि को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री अधिवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि हम सब एक दूसरे के साथ मजबूती के साथ खड़े रहे हैं, यदि हम संगठित है तो हमारा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता है, हम सब को एक होकर राष्ट्र के प्रति, हिंदुत्व के प्रति सजग रहना चाहिए। हर हिन्दू विश्व हिन्दू महासंघ का कार्यकर्ता है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी ने कहा कि संगठन में शक्ति है, यदि हम संगठित रहेंगे तो हमारी संस्कृति हमारा धर्म सुरक्षित रहेगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री सिंहेश्वरी मन्दिर के महंथ एव धर्माचार्य प्रकोष्ठ के नगर प्रमुख दिव्यांशु जी महाराज ने कहा है टीम नही तो ड्रीम नही है, अपने सपने को साकार करने के लिए टीम की आवश्यकता पड़ती है, इसलिये सब लोग संगठित होकर टीम भावना से कार्य करें।
बैठक को जिला महामंत्री जय प्रकाश गुप्ता, महुलानी के ग्राम प्रधान, जिला मंत्री डॉक्टर पवन योगी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर बर्डपुर ब्लाक अध्यक्ष अमन जायसवाल, ब्लाक महामन्त्री अनिल कुमार उमर वैश्य, ब्लाक उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता उर्फ राजू, महेन्द्र जायसवाल, अजय जायसवाल, प्रभात अग्रहरि, पवन अग्रहरि, शुभम, सुरेश, संजय, सोमनाथ, सहित भारी सँख्या में लोग मौजूद रहे।
error: Content is protected !!