स्वास्थ्य मंत्रालय (भारत सरकार) के ओवरसाइट कमेटी के सदस्य बनें श्रीधर पाण्डेय

Devendra Srivastav

उसका बाजार सिद्धार्थ नगर। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा टीबी, एच.आई.वी. एवं मलेरिया कार्यक्रम के देश मे अनुश्रवण तथा निगरानी के लिए समाजसेवी श्रीधर पाण्डेय को ओवरसाईट कमेटी का सदस्य बनाया गया है| इस समिति में पूरे देश से कुल 13 सदस्य चुने गए हैँ ,जिनका प्रथम कार्यकाल 2 वर्ष का होगा|

उल्लेखनीय है कि श्रीधर पाण्डेय स्वास्थ्य मंत्रालय (भारत सरकार) मे ग्लोबल फण्ड फॉर एड्स,टीबी एवं मलेरिया के राष्ट्रीय निगरानी समिति के 2018 से सदस्य हैँ तथा विदेश में भी इन्हें प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल चुका है|
अब एक और विशेष समिति का हिस्सा बनते जाने पर क्षेत्रीय लोगों मे हर्ष व्याप्त है|

शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, सदर विधायक श्यामधनी राही, सी डी ओ जयेंद्र कुमार ,महंथ लालबहादुर दास, एडवोकेट अखंड प्रताप सिंह, सुशीला मिश्र,मयंक पाण्डेय, रामेश्वर पाण्डेय, राम कृष्ण पाण्डेय, पार्थसार्थी, राणाप्रताप सिंह, वीरेंद्र पाण्डेय, धर्मेंद्र पाण्डेय,रामायण मिश्रा,देवेंद्र श्रीवास्तव, हरिप्रसाद पाठक,अभय श्रीवास्तव, हरिशंकर सिंह सहित सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए यह विश्वास जताया है कि श्री पांडेय की कार्यकुशलता ,दक्षता और नेतृत्व क्षमता से स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संचालित उक्त कार्यक्रमों को और बेहतर क्रियान्वयन को एक अनुभवी व्यक्तित्व की निगरानी और मजबूती मिलेगी।