📅 Published on: November 22, 2024
kapilvastupost
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के पास खड़ी बाइक गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे चोरी हो गई। पीड़ित ने शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि चोरी का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है।
क्षेत्र के छतहरा निवासी अनिल चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि स्टेशन के ओवरब्रिज के पास बाइक लॉक कर स्टेशन पर चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब थी। इधर-उधर खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।
वहीँ बाइक लिफ्टर शान से चोरी की बाइक लेकर थाने के सामने से जाता दिखाई दिया | बाइक का नंबर UP55AC0406 है |
थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि जहां से बाइक गायब हुई है वह स्थान जीआरपी के क्षेत्र में आता है। पीड़ित तहरीर लेकर आया था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।