📅 Published on: November 23, 2024
Kapilvastupost
बढ़नी-सिद्धार्थ नगर
जिले का नाम रौशन करते हुए किशन कुमार रौनियार ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (IES) 2024 में ऑल इंडिया 25वीं रैंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
किशन, जो कि एक सामान्य परिवार से आते हैं, ने कठिन परिश्रम और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अमर बाल विद्या मंदिर से की और इंजीनियरिंग की पढ़ाई मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यायल से पूरी की ।
किशन अपने विश्वविद्यालय के टॉपर भी रहे और उनको विश्व विद्यालय की ओर से मालवीय एक्सीलेंस स्टूडेंट्स अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
उनके अनुसार, यह सफलता उनके माता-पिता, चाचा–चाची , भाई –बहन,मामा–मामी,नाना–नानी ,गुरु(श्याम देव यादव) और दोस्तों के सहयोग तथा उनके नियमित अध्ययन के कारण संभव हो सकी।
किशन इससे पहले भी कई सारे परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर चुके है लेकिन आई. ई. एस. बनना उनका सपना था।किशन ने बताया कि उन्होंने तैयारी के दौरान समय प्रबंधन और सही रणनीति पर विशेष ध्यान दिया।
उनका मानना है कि मेहनत और आत्मविश्वास के साथ किसी भी कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
किशन की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। उनके इस प्रेरणादायक सफर से युवा वर्ग को कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
उनके इस सफलता पर उग्रसेन सिंह शंभू नाथ गुप्ता,राजकुमार जायसवाल, पारस नाथ गुप्ता करन जायसवाल,विष्णु रौनियार मनोज कुमार रौनियार पूर्व सभासद राजकुमार अग्रहरी संजय जायसवाल पूर्व सभासद मुड़िला माया देवी,लड्डू लाल सभासद निज़ाम अहमद निसार अहमद मनोज यादव मोहम्मद अकबर एडवोकेट जगदंबा यादव,अखिलेश मद्धेशिया सोनू वर्मा आदि लोगों ने बधाई दी है।