Skip to content

Kapilvastupost
बांसी, 19 अप्रैल 2025 — आज बांसी नगर कार्यालय में विधानसभा 304 के अंतर्गत सेक्टर प्रभारी, सेक्टर प्रवेक्षक एवं बूथ कमेटी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विनोद यादव ने की मुख्य अतिथि महिलासभा व लालजी यादव मौजूद रहे।
बांसी विधानसभा अध्यक्ष विनोद यादव जी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता है। हर बूथ पर समाजवादीविचारधारा को पहुँचाना हमारा लक्ष्य है।
कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आने वाले चुनावों में जीत सुनिश्चित होगी। सभीपदाधिकारी समर्पण भाव से काम करें, पार्टी उनके साथ है।
कार्यक्रम में बांसी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चमन आरा राईनी, प्रदेश सचिव राममिलन भारती, ज़िला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश राईनी (पटवारी), प्रदेश सचिव (महिला सभा) एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता द्विवेदी, पूर्व ज़िला सचिव कृष्ण कुमार तिवारी, युवजन सभा जिला उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र लोधी, जवाहर यादव, राजेश पासवान, बांसी नगर अध्यक्ष कपिल देव, ओमप्रकाश त्रिपाठी, मोहम्मद हारून, मुस्ताक राईनी सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष लालजी यादव जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी आम जनता की आवाज है।
हर कार्यकर्ता हमारी ताकत है, और उनके सहयोग से ही बदलाव संभव है।
बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना हमारा संकल्प है।
न्याय, विकास और समानता के रास्ते पर समाजवादी आंदोलन को और तेज़ करना है।
इस अवसर पर सभासद बरकत अली राईनी, अरुण गुप्ता, बुद्धिराम प्रजापति, शाकिर अली, धीरेन्द्र यादव (धीरू), मेहताब आलम, इरफान शेख़, अजहरुद्दीन खान, गुड्डू खान, दिलदार राईनी, बब्लू राईनी, अलीम शेख़, सुनील यादव, रामदेव निषाद, प्रहलाद लोधी, विनोद चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इदरीस पटवारी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है।
उन्होंने कहा, “हर रात के बाद सुबह जरूर होती है, यह प्रकृति का अटल नियम है।”अब बदलाव की सुबह दूर नहीं, बस हमें एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसमर्थन से समाजवादी विचारधारा फिर से शासन में लौटेगी।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी चुनावों के मद्देनजर रणनीति तैयार करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने पार्टी की उपलब्धियों को साझा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
error: Content is protected !!