📅 Published on: April 20, 2025
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर, बाँसी: मंगल बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद जब पूरे इलाके में मायूसी और चिंता का माहौल था, उस समय नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन चमन आरा रायनी ने आगे बढ़कर राहत और उम्मीद का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीन पर दोबारा निर्माण कराया जाएगा और कार्रवाई के दौरान बेघर हुए दुकानदारों को वरीयता के साथ बसाया जाएगा।
चमन आरा रायनी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुवे कहा हमारी प्राथमिकता उन्हीं लोगों को फिर से स्थापित करना है, जिनका नुकसान हुआ है। नगर पालिका जनता की है, और हम जनता के साथ हैं।
चेयरपर्सन ने ये भी बताया कि नगर पालिका द्वारा खाली कराई गई जमीन पर नियमानुसार दुकानें और मकान बनाए जाएंगे, ताकि स्थायी और सुनियोजित व्यवस्था हो सके, और बाजार के साथ साथ रोजगार और पुनर्वास बेहतर बन सके।
सेवा की मिसाल बना है रायनी परिवार चमन आरा रायनी ने भावुक होकर कहा, मेरे परिवार ने बीते 20 वर्षों से भी अधिक समय से जनता की सेवा की है। हमारे परिवार पर लोगों का भरोसा है – और इस मुश्किल घड़ी में मैं उनकी बेटी, बहन, और जनप्रतिनिधि बनकर पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी हूं।
उन्होंने आगे कहा, आज जो दर्द लोगों ने झेला है, हम उसका हल निकालेंगे। आने वाले समय में हम दिखा देंगे कि हम लोगों को विकास, न्याय और पुनर्वास कैसे देना है।
चमन आरा रायनी ने वीडियो सन्देश जारी करते हुवे यह बातें कही हैं उनका यह बयान न सिर्फ राहत देने वाला है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि प्रशासनिक निर्णयों के बीच इंसानियत और संवेदना भी जिंदा है।