नेपाल में चुनाव के मद्देनजर खुनुवां चौकी पर बैठक अवैध गतिविधियों पर रहेगी नजर

निज़ाम अंसारी

डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगरके आदेश के क्रम में सुरेश चन्द रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण मे क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ हरीशचन्द्र के निर्देशन में निर्देशन में थानाध्यक्ष -शोहरतगढ़ के आदेश पर महेंद्र चौहान मय फोर्स द्वारा रविवार को खुनुवा चौकी पर मीटिंग की गई जिसने इंडो नेपाल बॉर्डर पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अपराध के रोकथाम हेतु विचार विमर्श किया गया|

बैठक में एपीएफ शंकर सिंह बीओपी मर्यादपुर, इंस्पेक्टर धर्मराज भंडारी चौकी मर्यादपुर नेपाल ,खुनुवा पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र चौहान ,हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पाण्डेय,हेड कांस्टेबल राजेश्वर प्रसाद ,कांस्टेबल लव सिंह ,चौकी खुनुवा कांस्टेबल कृष्ण मोहन गिरी, एपीएफ नेपाल हेड कांस्टेबल ठाकुर प्रसाद चौधरी, आदि लोग सम्मिलित रहे।

Open chat
Join Kapil Vastu Post