📅 Published on: May 24, 2022
महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता का दिया गया टिप
israr aahmad मिश्रोलिया सिद्धार्थ नगर
डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व श्री सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व *श्री रमेश चंद पांण्डेय क्षेत्राधिकारी ईटवा के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 24.04.2022 को *श्री घनश्याम सिंह थानाध्यक्ष थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन में बीट उपनिरीक्षक वीरेंद्र मल्ल उपनिरीक्षक अमित कुमार शाही कांस्टेबल सागर जयसवाल महिला बीट पुलिस अधिकारी ,महिला आरक्षी साधना मौर्या ,आनिता द्वारा महिलाओं ,बच्चो के साथ महिला सम्बन्धी अपराध, महिला सुरक्षा के सम्बन्ध मे ग्राम गौरडीह में जागरूकता अभियान के तहत महिलाओ को जागरूक किया गया तथा महिलाओं व बच्चियों को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी गई।