आज दुनिया पर्यावरण के असन्तुलन के कारण मौत के मुहाने पर खड़ी है-जगदम्बिका पाल

रामानंद पांडेय

सिद्धार्थनगर विश्व पर्यावरण दिवस-2022 के उपलक्ष्य में सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में जिला पर्यावरण समिति द्वार मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिलाधिकारी संजीव रंजन की उपस्थिति में बुद्ध वन विहार पार्क में जन जागरुकता गोष्ठी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जन साला सीखा जिलाधिकारी संजीव रंजन हारा सांसद डुमरियागंज को पृष्प देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि. सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहां कि आज पूरे विश्व में पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कार्बन उत्सर्जन तथा

फैक्ट्रियो से निकलने वाले घुओं से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। पर्यावरण के दुष्प्रभावों के कारण ऋतुएं बदल रही है। मौसम में असमानता होती जा रही है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान बढ़ रही है तथा गर्मी अध्कि हो रही है तथा लोगो के स्वास्थ्य पर भी प्रमाव पड़ रहा है। गांवों में अपेक्षा शहरों में प्रदूषण अधिक होने के कारण लोग अस्वस्थ्य रहते. है। पर्यावरण की रक्षा करके तथा पेड लगाकर इसका उपाय हो सकता है। पेड़ अवश्य लगाये, पेड़ हमारी पूंजी है। पेड़ हमें जीवित रहने के लिए आक्सजन देता है। मुख्य अतिथि सांसद

जगदस्बिका पाल ने कहा कि आज दुनिया पर्यावरण के असन्तुलन के कारण मौत के मुहाने पर खड़ी है। हम सभी जिम्मेदारी है पेड़ जरूर लगाये। मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदस्बिका पाल ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने उपस्थित सभी लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण के असन्तुलन के कारण ही गर्मी अधिक होती है, समय से बरसात नही होता है तथा ऋतुएं बदल रही है। पर्यावरण मैं असन्तुलन के कारण ही अनक प्रकार के पक्षी लुप्त होते जा रहे है। हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। आज के समय में लोग पेड़ काटकर खेती योग्य बना रहे है। सड़के बन रही है। शहरों में हमे

अपने घर की छतो पर गार्डन बनाना चाहिए। पार्कों में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाये। इस बाह जनपद को 33 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसे पूरा करने में सभी का सहयोग आवश्यक है।

हमे स्वयं पेड़ पेड़ लगाना चाहिए तथा अपने बच्चो को भी पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदस्बिका पाल ने उपस्थित लोगों को “आओ हम सब संकल्प लेते है कि पर्यावरण के प्रति संवे. दनशील रहेंगे तथा जहां तक संभव हो अधिक से अधिक पेड़ लगाकर अपने पृथ्वी को हरा-भरा व खुशहाल बनायेंगे”

का संकल्प दिलाया गया। जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा मुख्य अतिथि… सांसद डुमरियागंज जगदस्विका पाल को बादाम का पेड़ भेट किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि. सांसद डुमरियागंज जगदस्बिका पाल, जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ तथा बरगद) का पेड लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी नौगढ़ जगप्रवेश, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग चन्देश्वर सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post