केक काटकर मनाया सीएम का जन्मदिन

जे पी गुप्ता

सिद्धार्थनगर। व्यापार मण्डल ककरहवा की इकाई ने केक काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन मनाया।
इस दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष अमन जायसवाल ने बताया कि हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले मुख्यमंत्री का जन्म दिन उत्सव के रूप में मना कर उनके द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का कार्य भी व्यापार मंडल द्वारा किया जा रहा है।

इस दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष अमन जायसवाल, वरिष्ठ महामंत्री सर्वेश वर्मा, उपाध्यक्ष अवधेश वर्मा, विवेक जायसवाल, प्रताप कन्नौजिया, सूरज आदि लोग मौजूद रहे।