विधायक विनय वर्मा ने लोगों से मिलकर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दी दीपावली की बधाई

निज़ाम अंसारी


दीपावाली पर्व पर बाजार में व्यापारियों एवं जनता से मिलकर उन्हें दीपावली की बधाई दी । विधायक ने कहा कि दीपावली को असत्य पर सत्य एवं अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में मनाया जाता है। दीपावली मर्यादा, सत्य, कर्म और सदभावना का सन्देश देता है। पटाखों और दीपों की रोशनी में नहाया वातावरण धरती पर आकाश के होने की गवाही देता नजर आता है।

शनिवार शाम को विधायक विनय वर्मा अपनी धर्मपत्नी श्रीमती बबिता वर्मा के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी समर्पित, प्रिय तथा दिन-रात हमारे साथ जनसेवा, समाज कल्याण तथा अपने क्षेत्र विकास के कार्यों में पूर्ण समर्पण के साथ लगे रहने वाले छोटे भाई जैसे सम्मानित लोगों को सिद्धार्थनगर स्थिति अपने आवास पर तथा बड़े भाई एवं अभिभावकों जैसे सम् दिवाली की शुभकामनाएँ देते हुवे सभी लोगों का स्नेह और आशीर्वाद लिया।

विधायक वर्मा ने नागरिकों को को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि प्रकाश व उत्साह का यह त्योहार सभी के जीवन में नई खुशियां व उमंग लेकर आएं।

उन्होंने सभी नागरिकों के स्वस्थ व सुखी जीवन की मंगलकामना करते हुए दिवाली की शुभकामनाएं व बधाई दीं और नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। विधायक ने सभी नागरिकों के स्वस्थ व सुखी जीवन की मंगलकामना करते हुए दिवाली की फिर से बधाई दीं।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post