डीएपी एव युरिया की तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार
📅 Published on: October 27, 2022
kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द के आदेश पर अपराध एवं अपराधियो व तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर अखिलेश वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कपिलवस्तु थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को कपिलवस्तु पुलिस द्वारा बहद ग्राम ठाकुरापुर के पास से एक युवक को टेम्पू वाहन संख्या यूपी 55 ए टी 2365 से उत्तम डीएपी 10 बोरी व जेपी चाँद छाप यूरिया 5 बोरी अवैध तरीके से भारत से नेपाल तस्करी करते हुए हिरासत में व माल को कब्जे में लिया गया।
बरामद माल को धारा 11 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत कस्टम कार्यालय ककरहवा रवाना किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महबूत आलम पुत्र जैनुदीन निवासी पोखरभिटवा थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में आरक्षी वरुण यादव, सचिन वर्मा शामिल रहे।


