जर्नलिस्ट प्रेस क्लब निचलौल कार्यालय का हुआ शुभारंभ, पत्रकार समाज का दर्पण

डॉ शाह आलम

महराजगंज : जर्निलस्ट प्रेस क्लब तहसील इकाई निचलौल कार्यालय का आज जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसके बाद कार्यकारिणी की पहली बैठक भी संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष प्रदीप कुमार गौड़ ने किया। जबकि संचालन रविन्द्र मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व जर्नलिस्ट प्रेस क्लब महराजगंज के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार शब्द नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है।

पत्रकार समाज का दर्पण होता है। जिस पर समाज के वास्तविक रूप को दिखाने की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि निचलौल में कार्यालय का शुभारंभ एक नई पहल है। जिससे यहां के पत्रकारों के हित में किसी लड़ाई को मजबूती से लड़ी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एक अनुशासित संगठन है। इसलिए इसके सभी सदस्य अनुशासन में रहते हुए समाज को महत्वपूर्ण योगदान दें।


कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि व उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि समय परिवर्तित होता रहता है। व्यवस्थाएं भी बदलती हैं लेकिन पत्रकारिता व पत्रकार की भूमिका में किसी भी समय बदलाव नहीं होता है। उनके ऊपर समाज को सही तथ्यों से अवगत कराने की जिम्मेदारी होती है।
इस दौरान तहसीलदार वाचस्पति सिंह, नायाब तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी, थाना प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह, अनिल वर्मा, शैलेश पांडेय, विपिन श्रीवास्तव, सुधांशु नारायण तिवारी, राजीव रतन पांडेय, रविन्द्र मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, दिनेश वर्मा, मोहम्मद आलम, आकाश त्रिपाठी, राजेश वैश्य, विकास रौनियार, सुनील गुप्ता, दिनेश यादव, स्तुत पाठक, दिनेश रौनियार, अभिषेक सिंह, मुन्ना गोंड, देवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, बैजनाथ पासवान, साबिर अली, राकेश मद्धेशिया, तबारक अंसारी, बृहस्पति पटेल, महेश मद्धेशिया, महेश गुप्ता, सुनील मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

Open chat
Join Kapil Vastu Post