चैन व नगदी के साथ दो शातिर महिलाएँ गिरफ्तार

डॉ शाह आलम गोरखपुर


टैंपू में आए दिन महिलाओं से लूटपाट करने वाली दो शातिर लुटेरी महिलाओं को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने बताया कि शहर क्षेत्र में टेंपो में बैठकर महिलाओं से बेवजह झगड़ा कर उनके चैन अन्य सामानों को छीन कर या लूट कर भाग जाने का कार्य आए दिन किया करती थी कैंट पुलिस ने आज दो शातिर लुटेरी महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। कैंट थाना अन्तर्गत 3/10 व आज टैंपू में यात्रा कर रही महिलाओं से घटना कार्य कर चुकी हैं जिस के संबंध में कैंट थाने में पहले से ही मुकदमा पंजीकृत है। कैंट थाना प्रभारी शशी भूषण राय के देखरेख में मु0अ0सं0- 893/22 धारा 34/392 भादवि व बढोत्तरी धारा -411 भादवि थाना कैण्ट से सम्बन्धित अभियुक्तागण निशा पत्नी रोशन निवासिनी सधुआपार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर मंजू पत्नी संजय निवासिनी सधुआपार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर के कब्जे से लूट की एक अदद पीली धातु की चेन के साथ11,000 रु घटना की सूचना के 12 घण्टे के अन्दर बरामद कर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post