उसका बाजार – बाइक रेस का आयोजन
📅 Published on: October 30, 2022
देवेन्द्र श्रीवास्तव
उसका बाजार सिद्धार्थ नगर। कस्बा के किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार पर प्रधानाचार्य गोपेश्वर चौबे की अगुआई में शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस कार्यक्रम के अंतर्गत मोटरसाइकिल दौड़ हुआ है ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य गोपेश्वर प्रसाद चौबे ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व तथा कृतित्व के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम को अशोक कुमार यादव सुनील कुमार पांडे राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया इसमें वीरेंद्र पांडे ,रामू जागीर पांडे ,कृष्ण कुमार पाठक ,सर्वेश उपाध्याय ,राजेश यादव ,मनोज शर्मा, राम दरस यादव, प्रमोद पांडे, राम आशीष मौर्या ,अनिल चौबे ,पवन ,शिव कुमार, नूर आलम ,आदि शामिल रहे।


