सरकार बदलिये पुरानी पेंशन वापस देंगे – प्रियंका गांधी

चुनाव से पहले प्रियंका बोलीं- पहली कैबिनेट में ओपीएस

एक लाख पदों पर नियुक्ति का होगा फैसला, महंगाई, जीएसटी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

डॉ शाह आलम

नई दिल्‍ली। हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां पूरा दमखम लगा रही हैं। इसी क्रम में प्रियंका गांधी ने सोमवार को हिमाचल के मंडी जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महंगाई, पुरानी पेंशन और जीएसटी समेत कई मुद्दों को उठाया। प्रियंका ने कहा कि आप लोग मौजूदा सरकार बदल दीजिए, हम आपको पुरानी पेंशन वापस देंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाएगी। । लाख पदों पर नियुक्ति किया जाना तय होगा। पांच साल में पांच लाख रोजगार देंगे। 680 करोड़ का स्टार्ट अप फंड, जीरो फीसदी ब्याज पर लोन देंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों से धोखा किया। पेंशन भी छीन ली।

बुढ़ापे में सिक्योरिटी नहीं। बागवानों से किसानों से पूछिए। बड़े-बड़े उद्योगपति दाम तय कर रहे हैं। जब ऐसी स्थिति आ जाए तो बदलाव जरूरी है। मंडी में विकास नहीं हुआ। यहां की सड़कों का बुरा हाल है। क्या पांच साल आप और इनको देंगे।

जागरूकता से अनुभव से देखें इन्होंने पांच साल में क्या किया। प्रियंका गांधी ने १0 गारंटियां गिनाईं। प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है की बाबा भूतनाथ के दर्शन किए। आपने धूप में इतना इंतजार किया इसके लिए माफी चाहती हूं। सभी का इस सभा में स्वागत है। हम दो महापुरुषों को याद करते है।

इंदिरा मेरी दादी की शहादत का दिन है और वल्लभ भाई का जन्मदिवस है। इंदिरा गांधी का हिमाचल के साथ अध्यात्मिक रिश्ता है। आज उन्हें गए हर 40 साल हो गए। जनता का प्यार है। प्रियंका ने लोगों से पूछा- ऐसी क्या बात है इंदिरा जी में, मैं आपसे पूछ रही हूं। इंदिरा गांधी के जाने के बाद भारत में राजनीति बदल गई। जब हिमाचल बना तो इंदिरा ने शिमला में बर्फ में भाषण दिया। उस समय माहौल था की प्रदेश तो बना रहे हैं लेकिन चलेगा नहीं। इंदिरा गांधी को पूरा विश्वास था। यशवंत सिंह परमार मुख्यमंत्री बने फिर वीरभद्र आए काम हुआ। एजेंसी

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post