मोरबी की दिल दहला देने वाली घटना पर रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने गहरा दुख जताया

मृतकों को दो लाख और घायलों को पचास हजार देने का एलान

नई दिल्ली – रविवार की शाम मोरबी जिले में मच्छू नदी पर बना केबल ब्रिज टूट गया था। इस दुर्घटना में 140 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह पुल करीब 140 साल पुराना था। सोमवार को प्रधानमंत्री गुजरात के केवड़िया जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए। इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद् पटेल और गृहमंत्री मोरबी जा चुके हैं।

वहां राहत एवं बचाव कार्य जारी है। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि पुल रविवार शाम लगभग 6.30 बजें टूटा था। उस समय पुल पर 300 से अधिक लोग मौजूद थे। गुजरात के मोरबी हादसे में घटना स्थल पर खोज और बचाव कार्यों में सेना के लगभग 300 जवान तैनात हैं।

इंजीनियर स्टोर से लैस सेना की टुकड़ियां बचाव अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, भारतीय नेवी , तटरक्षक बल, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा में नागरिक प्रशासन और पुलिस की सहायता कर रही हैं।

गुजरात के बनासकांठा में मोरबी में हुई भयानक घटना के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मोरबी हादसे से मन बहुत परेशान है। मोरबी में भयंकर पीड़ादायक हादसा हुआ। उन्होंने आश्वासन दिया कि त्रासदी के पीड़ितों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। गुजरात के मोरबी में पुल टूटने के मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इस हादसे में 140 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं कई लोग घायल हैं और बहुत से लोग अभी भी लापता है जिनके लिए सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। गुजरात के मोरबी में हुए हादसे के मद्देनजर दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में अपना रोड शो रद्द कर दिया है।

बता दें कि यह रोड शो आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर आयोजित होना था। हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मोरबी घटना पर कहा, यह बहुत दुखद घटना है। ब्रिज के टूट जाने सैकड़ों जान चली गईं।

मैं इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों को अपनी ओर से संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हम उनके साथ खड़े हैं। भारत में अमेरिकी दूतावास ने गुजरात के मोरबी हादसे पर दुख जताया। अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट किया कि गुजरात में एक पुल के गिरने की खबर से बहुत दुखी है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मोरबी हादसे पर दुख जताया। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि गुजरात में हादसे में कि मृतकों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोरबी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर गौर करना चाहिए, यह एक दुखद घटना है।

इस घटना में कई लोगों की मौत हो चुकी है। यह एक पुराना पुल था, जिसकी हाल ही में मरम्मत की गई थी। एजेंसी

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post