सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के खेल गतिविधियों के संचालन के लिए वार्षिक कैलेंडर घोषित

kapilvastupost reporter

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में वर्तमान सत्र 2022-23 हेतु खेल गतिविधियों के संचालन के लिए वार्षिक कैलेंडर घोषित किया गया है। परिसर में वार्षिक गतिविधियां संचालित करने के लिए परिसर की क्रीड़ा समिति की बैठक में वर्ष भर में होने वाले प्रतियोगिताओं के संबंध में व्यापक विचार विमर्श हुआ।

क्रीड़ा परिषद संयोजक डॉ अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान सत्र में क्रीड़ा गतिविधियों के व्यवस्थित संचालन के लिए वार्षिक क्रीड़ा कैलेंडर बनाया गया है। ताकि परिसर में व्यवस्थित ढंग से छात्र छात्राओं के शारीरिक व मानसिक उन्नयन हेतु विभिन्न प्रकार के खेलों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन सकुशल संपन्न किया जा सके। उन्होंने बताया कि क्रीड़ा समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि विश्वविद्यालय में खेल का एक माहौल बनाने के लिए नियमित रूप से विविध खेलों का अभ्यास और प्रतियोगिताओं के आयोजन के द्वारा सकारात्मक वातावरण सृजित किया जाएगा।

खेलों का आयोजन होगा। बैठक में खेल मैदान को व्यवस्थित कराना तथा खेल सामग्रियों का उपलब्धता तथा क्रय करवाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया। प्रमुख रूप से वालीबॉल बैडमिंटन, क्रिकेट शतरंज कैरम एथलीट तथा वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इंटर डिग्री और इंटर स्टेट और इंडिया लेवल पर भी प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। क्रीड़ा समिति की बैठक में सहसंयोजक डॉक्टर जय सिंह यादव तथा सदस्य के रूप में डॉ नीरज सिंह, डॉ धर्मेंद्र कुमार, डॉ कपिल गुप्ता, डॉ मनीषा बाजपेई, डॉ विनीता रावत, डॉ आजाद कुमार, डॉक्टर अंकिता श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post