दुनिया के दो प्रतिशत वैज्ञानिकों के सूची में प्रो. देवेश कुमार शामिल ,बधाइयों का लगा तांता

kapilvastupost reporter

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर के अधिष्ठाता विज्ञान संकाय तथा भौतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर देवेश कुमार को स्टीफेंस विश्वविद्यालय द्वारा दुनिया के 2% वैज्ञानिकों के सूची में स्थान दिया गया है। दुनिया के दो प्रतिशत श्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में नाम आने पर बधाई देते हुए कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों विद्यार्थियों कर्मचारियों और विशेष रूप से इस आकांक्षी जनपद सिद्धार्थनगर के लिए यह क्षण अत्यंत ही महत्वपूर्ण और मूल्य वाची उपलब्धि का है।

इस प्रकार की उपलब्धियों से शिक्षा समाज को बड़ी प्रेरणा प्रदान होती है। प्रोफेसर देवेश कुमार को अंतर विषयक शोध कार्य जो सामान्य रसायन विज्ञान से संबंधित है। एंजाइम द्वारा दवा या अन्य हानिकारक पदार्थों का मेटाबॉलिज्म का कंप्यूटर द्वारा अध्ययन करने पर प्राप्त हुआ है।

भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में प्रोफेसर देवेश कुमार को महत्वपूर्ण मुकाम हासिल है। उन्हें 8500 स्टेशन तथा 51 इंडेक्स प्राप्त है। उनका आई टेन 80 है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से पूर्व देवेश कुमार 11 वर्ष तक बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में शिक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। दुनिया के दो प्रसिद्ध वैज्ञानिकों की सूची में प्रो देवेश कुमार का नाम अंकित होने से विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों अधिकारियों कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बधाई दी है।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post