नेपाल चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा सील
📅 Published on: November 17, 2022
आज रात 12 बजे से 20 नवंबर की रात 12 बजे तक सीमा सील
kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। नेपाल में प्रतिनिधि सभा व प्रदेश सभा के चुनाव का मतदान आगामी 20 नवंबर को होगा। ऐसे में पूर्व निर्णय के अनुसार गुरुवार की रात 12 बजे से इंडो नेपाल बार्डर 72 घण्टे से पहले बन्द कर दिये गए हैं।
अब भारत नेपाल सीमा रविवार 20 नवंबर की रात 12 बजे खुलेगी। सीमा सील को लेकर भारत नेपाल की सीमा सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसएसबी ककरहवा एव मोहाना पुलिस ने ककरहवा बॉर्डर पर संयुक्त पेट्रोलिंग कर सघन चेकिंग किया। पेट्रोलिंग के दौरान एसएसबी एवं पुलिस के संयुक्त टीम ने आने जाने वालों की सघन चेकिंग किया। इसके अलावा संयुक्त टीम सीमा पर लगातार पेट्रोलिंग कर बॉर्डर का जायजा लिया।
मोहाना थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सघन जाँच की जा रही है।


