लैंगिक हिंसा के विरुद्ध चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
📅 Published on: November 26, 2022
kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। भारतीय सीमा कपिलवस्तु से सटे नेपाल के चाकर चौड़ा में पीआरसी द्वारा लैंगिक हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें कार्यक्रम के पहले दिन वार्ड अध्यक्ष, मेयर, नेपाल प्रहरी, एपीएफ़, एसएसबी तथा क्षेत्र के महिलाओं एव नागरिकों के साथ दीप प्रज्वलित कर लैगिंक हिंसा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शांति पुनर्स्थापना गृह के चाकर चौड़ा प्रभारी राजू चौधरी ने कहा कि हम सब को लैंगिक हिंसा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाकर लैंगिक हिंसा पर लगाम लगाया जा सकता है।


