दो बच्चों संग ससुराल के लिए निकली महिला गायब , आखिरी बार बिस्कोहर के करीब देखी गई
📅 Published on: January 15, 2023
अभिषेक शुक्ला
इटवा थाना क्षेत्र के सेखुइया गांव निवासी एक महिला दो बच्चों के साथ गायब हो गई। इस मामले में पिता हरीराम ने एसओ इटवा को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
क्षेत्र के सेखुइया गांव निवासी हरीराम ने शनिवार को इटवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि मेरी पुत्री सुनीता चौधरी ( 30) अपने दो बच्चों कृष्णा चौधरी (8) व निखिल चौधरी (7) को लेकर अपनी ससुराल ‘बलरामपुर जनपद के थाना गौरा चौराहा स्थित ग्राम रतनपुर के लिए निकली थी। शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे उससे बात हुई। तब वह
इटवा चौराहे पर थी, लेकिन देर शाम बात करने की कोशिश की गई तो मोबाइल बंद था। ससुराल संपर्क करने पर परिजनों ने वहां न च ुंचने की जानकारी दी। पिता ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ विंदेश्वरीमणि तिवारी का कहना है कि मामले में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में महिला दोनों बच्चों के साथ बिस्कोहर मार्ग पर जाने के लिए वाहन में बैठी दिखाई दे रही है। मामले की जांच की जा रही है।


