जे पी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने पर विधायक विनय वर्मा ने दी बधाई

इन्द्रेश तिवारी / अभिषेक शुक्ला

पिछले दिनों भार्तिय्जनता पार्टी की रास्काट्र्यरीय कारिणी की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजनाथ सिंह और भारतीय गृहमंत्री ने उनका अनुमोदन किया जिसके बाद फिर से नड्डा को 2024 तक कार्यकाल को बढ़ा दिया गया है उनका कार्यकाल ख़तम हो चूका था |

पार्टी के इस शानदार निर्णय पर व्यक्तिगत रूप से अपनादल एस के शोहरतगढ़ विधानसभा विधायक विनय वर्मा ने जे पी नड्डा को मुबारकबाद दी एवं अपने लोगों को मिठाई खिलाकर मूंह मीठा करवाया |इस दौरान विधायक ने कहा कि श्री नड्डा बहुत अनुशासित , कार्यकुशल राजनितिक उतार चढ़ाव आम जनता के अन्दर की सोच को जानने वाले व्यक्तियों में जाने जाते जाते हैं उनके ही कार्यकाल में अरुणांचल प्रदेश , गोवा, मध्यप्रदेश ,कर्णाटक सहित 9 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी ऐसे महान राजनितिक विशलेषक का कार्यकाल बढ़ा कर बहुत ही अच्छा फैसला किया गया है स्वागत योग्य कदम है |

बताते चलें कि जे पी नड्डा मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के निवासी है उन्होंने अपना राजनितिक कैरिएर छात्र राजनीती से सुरु की मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले श्री जेपी नड्डा जी का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 2 दिसंबर 1960 को हुआ था। पटना विश्वविद्यालय से बीए करने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की।

युवावस्था में जय प्रकाश नारायण द्वारा चलाए गए विभिन्न आदोलनों में सक्रियता से प्रतिभाग किया। नड्डा जी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और 1989 में एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री चुने गए। वर्ष 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए। वर्ष 1993 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विधान सभा में विधायक बने और नेता प्रतिपक्ष चुने गए। वर्ष 1998 में दोबारा चुनाव जीते और भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने।

2010 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए। 2012 में राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए। 2014-2019 तक भारत सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की कमान संभाली। जून 2019 में नड्डा जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और जनवरी 2020 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था ।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post