📅 Published on: February 22, 2025
Kapilvastupost
शोहरतगढ़ विधानसभा के हलौरा में आज पीडीए चर्चा का आयोजन समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सागर पाठक के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में बाबा साहब डॉ अंबेडकर और नेता जी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया गया।
पीडीए चर्चा पर आयोजित जाेन,सेक्टर,बूथ प्रभारी सहित उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए श्री सागर पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी संविधान एवं बाबा साहब का अपमान करने वालों के खिलाफ हर स्तर पर आंदोलन करेगी।
देश का यह दुर्भाग्य है कि केंद्र और राज्य सरकारों ने न केवल संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है बल्कि जनता की बुनियादी समस्याओं की उपेक्षा की है।
समाजवादी पार्टी पूरे विधानसभा में सेक्टरवार पीडीए चर्चा आयोजन कर सम्मानित जनता को संविधान बचाने एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों के विषय में जागरूकता अभियान चला रही है।
साथ ही सामाजिक न्याय,जातीय जनगणना, महंगाई,बेरोजगारी, आरक्षण, शोहरतगढ़ में बदहाल सड़के, भ्रामक बिजली बिल के नाम पर जनता का उत्पीड़न के खिलाफ सपाई सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे।
पीडीए चर्चा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी रमेश यादव ने कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। इसके लिए पार्टी से जुड़े लोगों को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।
आयोजन की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष हलौरा श्री हिमाचल यादव ने ने किया। चर्चा को मंचासीन पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
बैठक में सर्वश्री यश शुक्ल , संजय यादव , अयोध्या पासवान , नंदू पासवान संतोष यादव , राम केवल यादव , विजय निषाद , छेदी यादव रामधनी , सहित अन्य क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।