📅 Published on: February 25, 2025
Nizam Ansari
सिद्धार्थ नगर – अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान के तहत जिले के विभिन्न कस्बों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए दर्जनों नए कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण करवाई।
जिलाध्यक्ष ने अपने दौरे की शुरुआत तुलसियापुर से की, जहां उन्होंने स्थानीय नेताओं और आम जन से मुलाकात की। इसके बाद वे शोहरतगढ़ में ग्राम पंचायत – पकडिहवा, पथरदेइया, बभनी चौराहा, भटमला, खिरकिया, जम्हिरिया, पकड़ी चौराहा इत्यादि जगहों पर सदस्यता ग्रहण कराया गया।
दौरान, उन्होंने कहा कि अपना दल गरीबों, किसानों और पिछड़ों की आवाज उठाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।
इस अभियान में विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर अपना दल को मजबूत करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने नए कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की।