सिद्धार्थ नगर : पांच विधान सभा सीटों में 3 पर भारतीय जनता पार्टी के और 2 पर समाजवादी पार्टी ने दर्ज की जीत

निज़ाम अंसारी / महेंद्र गौतम / एस खान / जे पी गुप्ता

आखिर वह कौन सी परिस्थितयां है  वह कौन सा फार्मूला है जिनके दम पर दोबारा से उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज कर दोबारा हुकूमत चलाएगी जबकि उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती मुंह बाये खड़ी थी नौजवानों के रोजगार के मामले , छात्रों की मंहगी पढाई , आम आदमी के जीवन से जुडी जरूरत के सामानों की मंहगाई , डीजल पेट्रोल की मंहगाई ,किसानों की फसलों को एम् एस पी पर न खरीदा जाना , मंहगे खाद , सामजिक न्याय , किसानों का गन्ना बकाया राशि का भुगतान न होना , टैक्सेज का बढ़ना , बदहाल स्वास्थ्य सुविधा ,खाने के तेल का मंहगा होना जैसे जनता के बड़े से बड़े मुददे धराशायी हो गए मुद्दों की तो बात ही नहीं हुई चुनावों में फिर भी बी जे पी ने उत्तर प्रदेश में अपनी दोसरी पारी की सुरवात कर चुकी है पर कैसे इस पर विपक्षी पार्टियों को एटीएम मंथन की आवश्यकता है |

विधान सभा शोहरतगढ़ 302 – पर विनय वर्मा (अपना दल)- 71062 को मत प्राप्त हुवे उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेम चाँद कश्यप को 24663 मतों से हराकर विनय वर्मा विजयी बने |

34 राउंड की अंतिम गिनती तक प्रेम चन्द कश्यप गठबंधन प्रत्याशी को (SBSP)- 46399 मत मिले |

विधान सभा कपिलवस्तु 303 – पर भारतीय जनता पार्टी के श्यामधनी राही को कुल 122225 मत पाकर विजयी हुवे राही ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजय पासवान को  30922+वैलेट मतों से हराया | अंतिम  राउण्ड- 42 की गिनती तक विजय कुमार पासवान को (सपा)- 91303 मत प्राप्त हुवे |

विधान सभा बाँसी 304 – पर भारतीय जनता पार्टी के    जय प्रताप सिंह (भाजपा)- 84532 मत प्राप्त हुवे उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन उर्फ़ मोनू दुबे को 20647 मतों से हराया | अंतिम राउण्ड – 36 तक नवीन उर्फ मोनू दूबे को (सपा)- 64185 मत प्राप्त हुवे |

विधान सभा इटवा 305 – पर पूर्व विधान सभा स्पीकर व समाजवादी पार्टी प्रत्याशी माता प्रसाद पाण्डेय को 63631 मत मिले उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ सतीश दिवेदी को 1526 वोटों से हराकर जीत दर्ज की |अंतिम राउंड 31 की गिनती तक भाजपा प्रत्याशी डॉ सतीश द्विवेदी को – 62105 मत मिले |

विधान सभा डुमरियागंज 306 – पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सैयदा खातून ने कांटे की टक्कर में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राघवेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा) को   491 मतों से हराकर जीत दर्ज की | अंतिम राउण्ड – 35 की गिनती तक सैयदा खातून को 84586 [ 505+07 ] मत प्राप्त हुवे | वहीँ राघवेन्द्र सिंह 84095 (214+18) मत मिले |

नोट – ताजा आंकड़े प्रत्याशियों की जीतऔर निकटतम हार का है अन्य दलों के प्रत्यशियों की विस्तृत रिपोर्ट समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका है | किसी प्रकार की त्रुटी के लिए कृपया सरकारी आंकड़ा देखें |

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post